21 दिसंबर 2018 - 15:06
अमरीकी दूतावास के एक ट्वीट से सऊदी अरब में हंगामा, क्या तख्तापलट की कोशिश है यह ?

पुराने दोस्त समझे जाने वाले सऊदी अरब और अमरीका के मध्य आज कल सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और बिन सलमान ने जिस तरह की परेशानी अमरीकी सरकार के लिए पैदा की है उसकी वजह से दोनों देशों में मन मुटाव बढ़ रहा है।

  सऊदी अरब में अमरीकी दूतावास ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडिल से एक वीडियो क्लिप पोस्ट की जिस पर सऊदी अरब  में हंगामा मच गया।

     अमरीकी दूतावास ने एक वीडियो क्लिप पोस्ट करके ट्विट किया है कि यह वीडियो देखें और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों की शक्ति का अनुमान लगाएं। इस वीडियो क्लिप को पोस्ट किये जाने के बाद सऊदी अरब में हंगामा मच गया और इस देश के नागरिकों ने अमरीकी दूतावास के इस वीडियो क्लिप को सऊदी अरब के मामलों में हस्तक्षेप और इस देश में विद्रोह के लिए भड़काने की कोशिश कहा ।

 

      मुबारक आले आती नामक एक व्यक्ति ने ट्विट किया है कि अमरीकी दूतावास का यह ट्विट खतरनाक है और इस तरह का बातें, अमरीका के भीतर के हालात या फिर युरोप में जी यलो वेस्ट प्रदर्शन के बारे में की जानी चाहिए  न कि सऊदी अरब के बारे में।

कई लोगों ने इसे सऊदी अरब के भीतर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के लिए अमरीका की ओर से एक उकसावा भी बता रहे हैं।

      इतने विरोध के बावजूद अमरीकी दूतावास ने न तो यह ट्विट हटाया है और न ही वीडियो क्लिप।  

     इस्तांबूल में सऊदी वाणिज्य दूतावास में पत्रकार जमाल खाशुकजी की हत्या के बाद,विश्व स्तर पर सऊदी अरब की आलोचना हो रही है और अमरीकी सरकार को भी सऊदी अरब का समर्थन करने की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

सऊदी अरब में सत्ता की जंग तेज़ हो चुकी है और बिन सलमान पूरी सतर्कता के साथ शाही खानदान में अपने विरोधियों का सफाया कर रहे हैं।